Hindi NewsLocalPunjabJalandharThick Jalandhar With Thick Mist And Minimum Temperature Of 3 Degrees, Cloudy Day With Rain Also Expected RainAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवेदर अपडेट: घनी धुंध और न्यूनतम 3 डिग्री तापमान से ठिठुरा जालंधर, दिनभर बादल छाने के साथ बारिश के भी आसारजालंधर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकजालंधर में शनिवार सुबह छाई धुंध।ठंड से अभी राहत नहीं, 31 दिसंबर को दिन भी छाई रहेगी धुंधशनिवार सुबह से छाई घनी धुंध व न्यूनतम 3 डिग्री तापमान से जालंधर ठिठुर रहा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन चढ़ने के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं, आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं क्योंकि इस पूरे हफ्ते मौसम इसी तरह बने रहने के आसार हैं। खासकर, 31 दिसंबर को पूरे दिन धुंध होने की संभावना है।जानिए... आगे कैसा रहेगा मौसममौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। सोमवार व मंगलवार को सुबह फिर धुंध पड़ेगी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। 30 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 31 दिसंबर को पूरा दिन धुंध छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान भी न्यूनतम 3 डिग्री से लेकर अधिकतम 18 से 20 डिग्री तक रहेगा।
Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 04:37 UTC