आजीविका : वृष राशि वालो के लिए व्यापार की दृष्टि से काफी अच्छा गुजरने वाला है। विशेषकर प्रफेशनल महिलाओं को आज खाल लाभ होने की उम्मीद है। जो महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन वस्तुओं से जुड़ी हैं या फिर उनके बिजनस को करती हैं, उन्हें आज मुनाफा अच्छा होगा। आज व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाना हानिकारक हो सकता है तो पैसों के लेन देन में सतर्क रहें। नौकरीपेशा वर्ग में काम में पारदर्शिता न होने से शिकायतें देखी जा सकती हैं।पारिवारिक जीवन : घर परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।आज आपकी सेहत : बवासीर या कोई अन्य समस्याएं पेश आ सकती हैं।आज वृष राशि के उपाय : विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करना लाभकारी होगा।ऐस्ट्रॉलजर अमित सोनीaks@hotmail.co.in
Source: Navbharat Times February 08, 2021 21:56 UTC