आजीविका: रविवार के दिन विषम हालात में आपकी कर्मठता सभी चुनौतियों पर विजय सुनिश्चित करेगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। विदेश से संबंधित रोज़गार कर रहे जातकों का समय शुभ है। न्याय व्यवस्था से जुड़े जातक सम्मान का लाभ प्राप्त करेंगे। आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। छात्रों के लिए समय भविष्य से संबंधित योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए श्रेष्ठ है।पारिवारिक जीवन: पारिवारिक सुख समृद्धि का विकास होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। पिता का सम्मान करें, पिता के सहयोग व मार्गदर्शन से लाभ होगा। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। महत्वूपर्ण बातें साझा करेंगे जिससे जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।आर्थिक स्थिति : धन लाभ निश्चित है, धन आगमन के नए स्रोतों का निर्माण होगा।स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, गठिया से ग्रसित जातकों को कष्ट संभव है। व्यायाम से लाभ होगा।उपाय: गुरुजनों की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।आचार्य शिवेंद्र आर्य
Source: Navbharat Times July 04, 2020 21:56 UTC