उज्जैन में अवैध रूप से बनाए गए शांति पैलेस होटल को विस्फोटक से उड़ा दिया गया. खास बातें रिहाइशी जमीन पर कामर्शियल होटल बनाने का मामला हाईकोर्ट ने होटल के निर्माण को अवैध ठहराया पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गईमध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में करोड़ों की लागत से बने एक आलीशान होटल को आज धराशायी कर दिया गया. उज्जैन में शान्ति पैलेस होटल को आज नगर निगम के अमले ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया. उज्जैन के बड़े होटलों में शुमार शांति पैलेस होटल के मालिक पर निगम के अधिकारियों से सांठगांठ करके गृह निर्माण संस्था की खरीदी हुई रिहाइशी जमीन पर कामर्शियल होटल बनाने का आरोप लगा. इसके बाद शाम को लगभग 20 करोड़ की लागत से बने होटल को उड़ा दिया गया.
Source: NDTV July 03, 2019 15:00 UTC