विस्तारा / मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की लखनऊ में लैंडिंग कराई, 10 मिनट का ईंधन बचा था - News Summed Up

विस्तारा / मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की लखनऊ में लैंडिंग कराई, 10 मिनट का ईंधन बचा था


फ्लाइट ने लखनऊ में लैंडिंग की, तो उसमें केवल 300 किलो ईंधन बचा था, इसमें विमान 10 मिनट उड़ सकता हैविमान में 153 यात्री सवार थे, घटना के बाद डीजीसीए ने विस्‍तारा के एक पायलट के फ्लाइट उड़ाने पर रोक लगा दीDainik Bhaskar Jul 17, 2019, 02:46 PM ISTमुंबई. यहां से 153 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रहे विस्‍तारा एयरलाइंस के एक विमान में उस समय खतरनाक स्थिति बन गई, जब उसे लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट ने लखनऊ में लैंड किया तो उसमें केवल 300 किलो ईंधन बचा था। विमान इतने ईंधन से केवल 10 मिनट तक ही उड़ सकता था। घटना 15 जुलाई की है। वहीं, विस्तारा ने कहा कि फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से डायवर्ट किया गया। ईंधन की कोई समस्या नहीं थी।न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, डीजीसीए ने इस घटना को देखते हुए विस्‍तारा के एक पायलट के फ्लाइट उड़ाने पर रोक लगा दी। मुंबई से दिल्‍ली सेक्‍टर में उड़ान भरने वाले एयरबस ए-320 नियो विमानों में अतिरिक्‍त 60 मिनट तक उड़ान भरने जितना ईंधन होता है। इसके अतिरिक्‍त ईंधन का इस्‍तेमाल उस स्थिति में किया जाता है, जब विमान को किन्‍हीं कारणों से वैकल्पिक एयपोर्ट की तरफ डायवर्ट करना पड़े।लखनऊ में भी खराब मौसम के बाद प्रयागराज के लिए उड़ा था विमानखराब मौसम के कारण ए-320 नियो विमान को दिल्ली की जगह लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया, लेकिन लखनऊ के आसमान में विजिबिलिटी (दृश्‍यता) अचानक कम होने की वजह से पायलटों ने कानपुर या प्रयागराज जैसे वैकल्पिक हवाईअड्डों पर उतरने का फैसला किया।एयरलाइंस के अनुसार, जब विमान प्रयागराज के रास्‍ते में था, तब लखनऊ एटीसी ने लखनऊ में मौसम ठीक होने की जानकारी दी। इसके बाद पायलटों ने वापस लखनऊ जाने का फैसला लिया, क्‍योंकि वहां यात्रियों और विमान के लिए बेहतर सुविधा मौजूद है।


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2019 04:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */