विवाद / ईरान ने कहा- भारत हमारा दोस्त, लेकिन तेल आयात के मुद्दे पर वह राष्ट्रहित में फैसला करेगा - News Summed Up

विवाद / ईरान ने कहा- भारत हमारा दोस्त, लेकिन तेल आयात के मुद्दे पर वह राष्ट्रहित में फैसला करेगा


Dainik Bhaskar Jul 03, 2019, 02:56 PM ISTनई दिल्ली. अमेरिका के साथ चल रहे विवादों के बीच ईरान ने भारत को अपना दोस्त बताया है। ईरान ने मंगलवार को कहा कि तेल आयात के मुद्दे पर भारत अपने राष्ट्रहित में फैसला करेगा। वह भारत की ऊर्जा की सुरक्षा के लिए संरक्षक की भूमिका निभा सकता है। भारत में ईरान के राजदूत अली चेगेनी ने कहा, उनका देश भारत को सुगम और सुरक्षित ऊर्जा की आपूर्ति करने के लिए तैयार है।ईरान का यह बयान इस वक्त काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भरोसा दिलाया था कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए यूएस तेल की आपूर्ति के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। पोम्पियो ने कहा था कि भारत को ईरान के साथ तेल का आयात कम करने के लिए कड़े फैसले लेने पड़े हैं।चेगेनी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान का भी हवाला दिया, जो उन्होंने पोम्पियो के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर जयशंकर ऊर्जा की रियायत, सुगमता और सुरक्षा की बात करते हैं, तो केवल ईरान ही भारत की जरूरतों को पूरा कर सकता है।भारत-ईरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चेगेनी ने कहा, हम एक दोस्त से उम्मीद करते हैं कि एक-दूसरे को समझें और देशहित को सर्वोपरि माने। ईरान भारत की ऊर्जा संरक्षक की भूमिका निभाने को तैयार है।चेगेनी ने कहा, हो सकता है कि भारत तेल का आयात रोक दे। लेकिन ईरान को भारत से कोई नकारात्मक संकेत नहीं मिले, जिससे यह साफ हो सके कि आगे क्या स्थिति होगी।उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि भारत दवाब में है लेकिन भारत ईरान का दोस्त है। भारत का अन्य देशों के साथ संबंध हमें प्रभावित नहीं करेगा। भारत के साथ हमारा संबंध इतिहास पर आधारित है, यह संबंध दीर्घकालीन आपसी हितों और फायदे पर आधारित है।


Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 09:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */