विरोध / मोदी का विरोध करने जा रहे पंजाब के लोगों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस व लाठीचार्ज किया, पगड़ियां उछली-कई घायल - News Summed Up

विरोध / मोदी का विरोध करने जा रहे पंजाब के लोगों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस व लाठीचार्ज किया, पगड़ियां उछली-कई घायल


Dainik Bhaskar May 14, 2019, 06:24 PM ISTपीएम का विरोध करने वालों पर आंसू गैस के गोले दागेमजदूरों ने कहा अपनी मांगों को पीएम के सामने रखना थामोहाली(विनीत राणा). प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी आज चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में एक चुनावी रैली को संबोधन करने वाले है। ऐसे में उनका विरोध करने जाने वाली पंजाब की मजदूर यूनियन के सदस्यों की ओर से काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम बनाया गया था। मोहाली से जब मजदूर यूनियन के सदस्य हाथों में काले झंडे लेकर चंडीगढ़ में प्रवेश करना चाहा तो उन्हें बैरिकेड लगाकर रोका गया। चंडीगढ़ पुलिस ने उनपर आंसूगैस के गोले दागे और लाठीचार्ज की। इससे कई लोग घायल हो गए।सेक्टर-52 के पास गीता भवन के पास पहले पंजाब पुलिस के जवानों ने मजदूर यूनियन सदस्यों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्हें धक्के मारकर अलग-थलग कर दिया। आगे चंडीगढ़ पुलिस बैरिकेडिंग लगा कर खड़ी थी। उन्होंने यूनियन सदस्यों पर पानी की बौछारे डाली। जब पानी की बौछारों से भी लोग नहीं हटे तो उन्होंने आंसू गैस के गोले दागे। जब लोग पुलिस से धक्के मुक्के करने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें तितर बितर किया।पानी की बौछारों में कई यूनियन सदस्यों को चोटें लगी है और उनकी पगड़ियां पानी की बौछारों में उड़ गई। घायल मजदूर यूनियन के सदस्यों को सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा किसी प्रदर्शनकारी को पकड़ा नहीं गया है केवल उन्हें खदेड़ा गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


Source: Dainik Bhaskar May 14, 2019 12:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */