भैया दूज आज बहनों के लिए भाईयों ने खरीदे आकर्षक उपहार सोमवार को दिल्ली में भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए भाईयों से मिलने के लिए बहनों के घर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। इसी तरह भाईयों ने बहनों को देने के लिए आकर्षक उपहार खरीदे।जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा को लेकर लोगों में काफी उल्लास देखने को मिला। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है। इस दिन प्रकृति, अन्न व गाय की पूजा की जाती है। इसे लेकर सुबह से घरों में चहल-पहल शुरू हो गई थी। लोग नहा-धोकर पूजन में जुट गए। घरों से लेकर मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर गाय के गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाई गई। हालांकि, वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए मंदिरों में सीमित संख्या में मंदिरों को श्रद्धालुओं का प्रवेश दिया गया है। इसके साथ ही शारीरिक दूरी और मास्क को भी अनिवार्य किया गया। लोगों ने गोवर्धन महाराज की सात बार परिक्रमा कर उनसे आशीर्वाद लिया और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। उन्हें फूल, खील, बताशे आदि चीजें अर्पित किए गए। चांदनी चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर समेत कमोबेश सभी मंदिरों में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।झंडेवाला देवी मंदिर में भी गोवर्धन पूजा उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर के महिला मंडल की ओर से गऊ के गोबर से गोवर्धन जी की स्थापना की गई और विधि-विधान से पूजन के साथ भजन-कीर्तन किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। हालांकि, कोरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस बार अन्नकूट का भंडारा पैक करके मंदिर के निकासी द्वार पर वितरित किया गया। भैया दूज आज, बहनों के लिए भाईयों ने खरीदे आकर्षक उपहारसोमवार को दिल्ली में भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए भाईयों से मिलने के लिए बहनों के घर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। इसी तरह भाईयों ने बहनों को देने के लिए आकर्षक उपहार खरीदे।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 15, 2020 16:18 UTC