विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन - News Summed Up

विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन


विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार का प्रदर्शनउदयगढ़। स्थानीय उत्कृष्ट उमावि में शिक्षक पालक संघ की बैठक में नवाचार किया गया। बैठक एक कार्यशाला के रूप में आयोजित हुई। प्राचार्य आयशा कुरैशी ने पालको को संस्था की विभिन्न गतिविधि की जानकारी दी। बधाों के सर्वांगीण विकास पर विमर्श को वैश्विक महामारी कोविड-19 से जोड़ते हुए उसके विभिन्न पक्षों को प्रदर्शनी माध्यम से समझाया। इसी दौरान बधाों ने पालको की मौजूदगी में सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन कर बताया कि योग रखता है निरोग।बैठक में पालकों को पहले संस्था की शैक्षणिक, साहित्यिक, कलात्मक, विज्ञान संबंधी गतिविधियों से रूबरू करवाया गया। उन्हें त्रैमासिक और अर्धवार्षिक परीक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इसी दौरान प्रदर्शनी एवं प्रयोग के माध्यम से कोविड-19 संबंधी जागरूकता फैलाकर वैक्सीन की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। सतर्कता डोज की जानकारी देने के साथ ही आग्रह किया गया कि यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों के बीच बांटें। पीटीए की बैठक बनाम कार्यशाला में पालको मे उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने संकल्प लिया कि वह स्वजनों सहित अपने पड़ोसियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे।छात्राओं को दी कानून और विधिक सेवाओं की जानकारीआलीराजपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुणकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय कन्या उधातर माध्यमिक विद्यालय आलीराजपुर में विधिक साक्षरण शिविर लगाया गया। शिविर में न्यायाधीश अर्पित जैन ने नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीडितों के लिए विधिक सेवा) योजना 2015, महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं प्रविधान, महिला सुरक्षा और कन्या भूण हत्या रोकथाम के संबंध में जानकारी प्रदान की। जिला विधिक सहायता अधिकारी सिमोन सुलिया ने मप्र अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, निशुल्क विधिक सहायता और सलाह योजना टोल फ्री नंबर 15100 तथा विधिक सहायता मोबाइल एप के बारे में बताया। इस दौरान प्राचार्य जाकिया खान, शिक्षिकगण व छात्राएं उपस्थित रहीं।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran January 11, 2022 20:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */