विदाई में जोर-जोर से रो रही थी दुल्हन, हंसाने के लिए दूल्हे ने किया ऐसा मजाक, वायरल होने पर देनी पड़ी सफाई! - News Summed Up

विदाई में जोर-जोर से रो रही थी दुल्हन, हंसाने के लिए दूल्हे ने किया ऐसा मजाक, वायरल होने पर देनी पड़ी सफाई!


यह कपल उत्तराखंड (देवभूमि) का रहने वाला है। इन्होंने अपनी शादी की पूरी सीरीज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें जयमाला से लेकर विदाई और पहली रसोई तक... सब शामिल है। जहां एक तरफ विदाई का गम है, वहीं दूसरी तरफ नए सफर की शुरुआत की खुशी भी। भले ही कमेंट्स बंद हों, लेकिन 80 लाख व्यूज बताते हैं कि इंटरनेट की जनता इस 'खट्टे-मीठे' वीडियो को खूब पसंद कर रही है।वैसे आपका क्या कहना है? कमेंट में लिखें।यह रील 8 फरवरी को पोस्ट की गई थी और अब तक इसे 75 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। शायद दूल्हे को पहले ही अंदाजा था कि लोग उसे 'असंवेदनशील' या 'मजाक उड़ाने वाला' समझकर ट्रोल कर सकते हैं। इसलिए उसने वीडियो पोस्ट करते ही कमेंट बॉक्स बंद कर दिया और कैप्शन में एक खास नोट लिखा। दूल्हे ने सफाई देते हुए लिखा- दोस्तों दिमाग पे मत लेना। बहुत देर से रो रही थी, पहले चुप कराया हो नहीं रही थी, तो हंसाने की कोशिश कर रहा था। 6 साल का सफर आज पूरा हो गया। इस कैप्शन से साफ है कि यह कपल पिछले 6 साल से एक-दूसरे के साथ है और दूल्हे का मकसद सिर्फ अपनी पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाना था।इंस्टाग्राम पर @robin_ruhi_aryan_ नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विदाई के बाद नई नवेली जोड़ी कार की पिछली सीट पर बैठी है। अपना घर छोड़ने के गम में दुल्हन जोर-जोर से रो रही है।तभी दूल्हा अपना फोन निकालता है और सेल्फी वीडियो बनाने लगता है। वह दुल्हन को चुप कराने के लिए प्यार से मनाने के बजाय, उसकी तरह 'रोने की एक्टिंग' करने लगता है। वह मुंह बनाकर दुल्हन की नकल उतारता है ताकि उसे हंसी आ जाए। हालांकि, दुल्हन पर इसका कोई असर नहीं होता और वह रोती रहती है।


Source: Navbharat Times February 12, 2026 12:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */