संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने हाल ही में कहा कि चालू वित्त वर्ष (2021-22) में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. 6.5 फीसदी रहने का अनुमानयह रिपोर्ट कहती है कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 2021-22 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो वर्ष 2020-21 की तुलना में गिरावट को दर्शाता है. कोयले की किल्लतसंयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक तेल के ऊंचे दाम और कोयले की किल्लत से भारत की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार पर विराम लगने की आशंका जताई गई है. बैंकों की वित्तीय स्थितिइस रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था की वर्तमान हालत की बात करें तो यह वित्त वर्ष 2008-09 में आई मंदी के मुकाबले बेहतर स्थिति में है. टीकाकरण अभियान में तेजीयूएन ने कहा कि भारत में टीकाकरण अभियान में तेजी का ही असर है कि देश की अर्थव्यवस्था अब मजबूत पथ पर दिख रही है.
Source: Dainik Jagran January 14, 2022 11:08 UTC