कैंट रेलवे स्टेशन के पास बन रहा ओवरब्रिजसाल 2015 में ओवरब्रिज का हिस्सा गिरने से गई थी 15 लोगों की जानDainik Bhaskar Oct 11, 2019, 06:19 PM ISTवाराणसी. कैंट रेलवे स्टेशन के सामने निर्माणाधीन ओवरब्रिज की शटरिंग शुक्रवार की शाम टूटकर गिर गई। जिससे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कबीरचौराहा स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पुलिस व सेतु निगम के अधिकारी के अलावा कैंट विधायक पहुंचे हैं। पड़ताल जारी है।कैंट रेलवे स्टेशन के समीप सेतु निगम की तरफ से ओवरब्रिज बनवाया जा रहा है। शुक्रवार की शाम चार बजे के आसपास कृष्णा धर्मशाला के सामने शटरिंग में मलबा डाला जा रहा था। तभी शटिरंग टूटने से मलबा नीचे खड़े एक मजदूर पर गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे निजी अस्पताल में भर्मी करवाया गया है।कैंट से भाजपा विधायक सौरभ ने कहा कि, सेतु निगम के अधिकारियों को बुलाया गया है। इस मामले की जांच होगी। जांच के बाद दोषियों पर पूर्व की भांति कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि, काम के समय पुल के नीचे यातायात रोक दिया गया था। वहीं, सीओ ने कहा कि, मलबा डालते समय यह हादसा हुआ है। घायल मजदूर का इलाज चल रहा है।बीम गिरने से 15 की कई थी जानमालूम हो कि, 15 मई 2018 में इसी ओवरब्रिज का हिस्सा गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल हुए थे। इस मामले की शासन द्वारा जांच कराई गई थी। दोषी पाए गए कई इंजीनियर अभी जेल में हैं। सेतु निगम ने सुरक्षा के लिए टीआरबी के जवानों की ड्यूटी लगाई है, लेकिन यातायात जारी ही रहा। लोगों का कहना है कि, निर्माण लगातार लापरवाही पूर्ण तरीके से किया जा रहा है।
Source: Dainik Bhaskar October 11, 2019 12:19 UTC