जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में एक बार फिर मौसम में बदलाव की अकुलाहट है, पछुआ का जोर खत्म होने के बाद भी अगर पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का हो रहा असर बदला तो पूर्वांचल में मौसम का रुख दोबारा बदलाव की ओर हो सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदल सकता है। मौसम विभाग ने बादलों के उत्तरी हिस्से से गुजर जाने के बाद पूर्वांचल के लिए एक बार फिर अलर्ट जारी तो किया है लेकिन वातावरण में आर्द्रता का स्तर ही बादलों की सक्रियता को बढ़ा सकता है।मंगलवार की सुबह वातावरण में ठंडी हवाओं का रुख बना रहा और दिन चढ़ने के साथ ही वातावरण में गर्मी का असर घुलने लगा। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुरूप ही दिन चढ़ने पर गर्मी का असर हो रहा है और वातावरण में गर्मी का असर प्रभावी होने लगा है। दिन चढ़ने पर तेज सतही हवाएं भी चल रही हैं और दोपहर में गर्मी का असर अब लू के करीब पहुंचने को आतुर नजर आ रहा है। घरों में अब पंखे का स्थान कूलर और एसी लेने को आतुर नजर आ रहे हैं। हालांकि लू के थपेड़ों का अहसास पूरी तरह से पखवारे भर बाद नजर आएगा।
Source: Dainik Jagran March 17, 2026 14:56 UTC