अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने वायुसेना को एफ-21 लड़ाकू विमान आपूर्ति करने के लिए प्राथमिक रुचि प्रस्ताव पेश किया है और ठेका मिलने पर 400 स्थानीय कंपनी के साथ काम करेगी. उल्लेखनीय है कि वायुसेना ने दुनिया भर के निर्माताओं से करीब 18 अरब डॉलर मूल्य के 114 आधुनिक लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए प्रस्ताव मांगा है. यह हैं पाकिस्तान के वे पकड़े गए संदेश जो एफ-16 विमान को मार गिराए जाने के पुख्ता सबूतसूचना है कि लॉकहीड मार्टिन से बोइंग, फ्रांस की दसॉल्ट और रूस की मिग-35 से मुकाबला कर रही है. भारत को अलग तरह की विमान प्रणाली मिलेगी. हमने आकलन किया है कि इसके लिए जिस तरह की आधारभूत संरचना की जरूरत है उसके लिए भारत की निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की 400 कंपनियां की मदद की जरूरत होगी.''
Source: NDTV September 29, 2019 15:45 UTC