वाण गांव के उपसरपंच को हटाने की मांग: पीएम आवास में फर्जीवाड़े का लगाया आरोप, सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी - News Summed Up

वाण गांव के उपसरपंच को हटाने की मांग: पीएम आवास में फर्जीवाड़े का लगाया आरोप, सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी


Hindi NewsLocalRajasthanSirohiAlleged Fraud In PM's Residence, Warning Of Mass Resignationवाण गांव के उपसरपंच को हटाने की मांग: पीएम आवास में फर्जीवाड़े का लगाया आरोप, सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनीसिरोही के शिवगंज के वाण गांव में सरपंच सहित 5 वार्ड पंचों ने उपसरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।सिरोही के शिवगंज के वाण गांव में सरपंच सहित 5 वार्ड पंचों ने उपसरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उपसरपंच को तुरंत पद से हटाने की मांग की है। वहीं उन्होंने उपसरपंच को नहीं हटाने पर सोमवार को सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।ग्राम पंचायत वाण की सरपंच कमलाबाई, वार्ड पंच पूरण कवर, मंजू भाई और रमेश दास ने बताया कि उनके यहां उपसरपंच नरेंद्र सिंह पुत्र गणपत सिंह पीएम आवास में रुपए लेकर काम कर रहा है और उसने नरेगा में भी फर्जीवाड़ा किया है। उपसरपंच पंचायत के बाहर भी ग्रामीणों से शराब के नशे में मारपीट करता है। सरपंच और वार्ड पंचों का कहना है कि ग्रामीण उपसरपंच के खिलाफ हैं, जो कि बयान देने के लिए भी तैयार हैं। उनका कहना है कि अगर सोमवार तक उपसरपंच के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो सरपंच सहित तीनों वार्ड पंच सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। सरपंच ने बताया कि उनके गांव वाण में 6 वार्ड हैं, उपसरपंच के साथ एक वार्ड पंच है, जबकि शेष सभी उसके खिलाफ हैं।


Source: Dainik Bhaskar September 23, 2022 02:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */