वर्ल्ड बैंक ने अमरावती को राजधानी बनाने के लिए 2065 करोड़ रुपए का कर्ज देने का फैसला वापस लिया - Dainik Bhaskar - News Summed Up

वर्ल्ड बैंक ने अमरावती को राजधानी बनाने के लिए 2065 करोड़ रुपए का कर्ज देने का फैसला वापस लिया - Dainik Bhaskar


नई राजधानी के निर्माण का खर्च करीब 4923 करोड़ रु., सरकार ने इसका प्रस्ताव वर्ल्ड बैंक के पास भेजा थाइस प्रोजेक्ट के लिए फिलहाल एआईआईबी 1376 करोड़ रु.का कर्ज देगाकिसान संगठनों की आपत्ति के बाद सरकार ने प्रस्ताव वापस लिया, कोई कारण नहीं बतायाDainik Bhaskar Jul 19, 2019, 09:48 PM ISTनई दिल्ली. वर्ल्ड बैंक ने आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती के निर्माण के लिए करीब 2065 करोड़ रुपए का कर्ज देने की योजना रद्द कर दी है। वर्ल्ड बैंक के अधिकारी के मुताबिक यह फैसला सरकार के प्रस्ताव वापस लेने के बाद लिया गया है। हालांकि सरकार ने ऐसा क्यों किया? इसका कोई कारण नहीं बताया गया है।रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट का नाम अमरावती सस्टेनेबल कैपिटल सिटी डेवलपमेंट है। वेबसाइट के मुताबिक- प्रस्तावित राजधानी के निर्माण के लिए इस परियोजना पर करीब 4923 करोड़ रुपए खर्च होना है। इसमें करीब 2065 करोड़ रुपए वर्ल्ड बैंक मुहैया करवाने वाली थी। जबकि 1376 करोड़ रुपए का कर्ज एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) देगी। बीजिंग स्थित यह बैंक इस परियोजना की सहयोगी है।सिविल सोसाइटी ने आपत्ति जताई थीइस परियोजना पर राज्य के पर्यावरण कार्यकर्ताओं, किसान नेताओं और सिविल सोसाइटी संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि इससे कृष्णा नदी के पानी में उफान आएगा, जिससे खेती योग्य उपजाऊ भूमि और जंगलों का नुकसान होगा। भूमि अधिग्रहण से करीब 20 हजार लोगों पर विस्थापन का खतरा मंडराएगा।2017 में पैनल को चिट्‌ठी लिखा थाप्रस्तावित शहर के आसपास के रहवासियों ने वर्ल्ड बैंक के निरीक्षण पैनल को 25 मई 2017 को एक पत्र लिखा था। इसमें प्रोजेक्ट निर्माण से लोगों की आजीविका, पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा और पुनर्वास की समस्याएं उत्पन्न होने का जिक्र किया था। उन्होंने इस कार्य में पर्यावरण और सामाजिक मानदंडों का पालन नहीं करने की बात भी कही थी।


Source: Dainik Bhaskar July 19, 2019 16:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */