Dainik Bhaskar Jul 02, 2019, 10:37 AM ISTलंदन. बांग्लादेश और भारत के बीच शनिवार को एजबेस्टन में मैच होना है। सेमीफाइनल का सफर जारी रखने के लिए बांग्लादेशी टीम को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। मैच से पहले ही सोशल मीडिया पर फैंस ने टीमों का समर्थन शुरू कर दिया है। कई फैंस समूहों में टिकट खरीद रहे हैं, ताकि विपक्षी टीम के समर्थकों की संख्या उनसे ज्यादा न हो पाए। यहां तक की एक ग्रुप तो एजबेस्टन तक मार्च भी आयोजित कर रहा है। इस पर बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने समर्थकों को नसीहत दी है।बांग्लादेश के स्थानीय मीडिया बीडीन्यूज24 को दिए इंटरव्यू में मुर्तजा ने कहा, “मैच काफी रोमांचक होगा, लेकिन अगर समर्थक अपनी हद पार करेंगे या किसी खिलाड़ी को निजी तौर पर निशाना बनाएंगे तो यह अस्वीकार्य होगा।”मुर्तजा ने कहा कि सोशल मीडिया, अपशब्द और ट्रोलिंग कई बार खिलाड़ियों के लिए नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है। आखिर वे भी इंसान हैं। इससे दो देशों के बीच रिश्ते पर भी असर पड़ता है और यह अच्छा संदेश नहीं। इसलिए समर्थकों को पूरे दिल से समर्थन करना चाहिए, लेकिन मर्यादा में रह कर।साथ समय बिताते दिखे दोनों देशों के खिलाड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल दोनों टीमों के खिलाड़ी सोशल मीडिया के असर से दूर हैं। भारत और बांग्लादेश को बर्मिंघम में एक ही होटल में ठहराया गया है। मुर्तजा को मैच से पहले महेद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या के साथ चर्चा करते देखा गया। वहीं तमीम इकबाल ने भी केएल राहुल के साथ समय बिताया।
Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 05:03 UTC