Dainik Bhaskar Jun 13, 2019, 09:33 PM ISTइस वर्ल्ड कप में यह तीसरा मुकाबला है जो बारिश के कारण रद्द हुआवर्ल्ड कप पिछली बार 1992 में भारत का मैच श्रीलंका के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुआ थाश्रीलंका के खिलाफ उस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी, दो गेंद बाद ही मैच रद्द हो गया थाखेल डेस्क. वर्ल्ड कप का 18वां मुकाबला भारत-न्यूजीलैंड के बीच नॉटिंघम में बारिश के कारण रद्द हो गया। वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार टीम इंडिया के किसी मुकाबले को एक भी गेंद फेंके बिना ही रद्द घोषित किया गया। इससे पहले 1992 वर्ल्ड कप में भारत-श्रीलंका मैच रद्द हुआ था, लेकिन तब मैच में सिर्फ दो गेंद फेंके गए थे। इस बार टूर्नामेंट में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को मैनचेस्टर में है। रिपोर्ट्स के अनुसार उस मुकाबले में भी बारिश हो सकती है।मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक मिल गया। भारत के तीन मैच में अब पांच अंक हो गए। वहीं, न्यूजीलैंड के चार मैच में सात हो गए। वह पहले स्थान पर कायम है। वहीं, भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है। दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया और चौथे नंबर पर इंग्लैंड की टीम काबिज है।The match has been called off. 1 point each for both teams 🌧️🌧️Thank you to all the fans who came out in numbers to support #TeamIndiaWe wish we had a game but we move on from here to meet Pakistan. See you there folks! #CWC19 pic.twitter.com/qviBewSK7F — BCCI (@BCCI) June 13, 2019तीन मुकाबलों में टॉस नहीं हुआइस वर्ल्ड कप में यह चौथा मुकाबला है जो बारिश के कारण रद्द हुआ है। इससे पहले 7 जून को पाकिस्तान-श्रीलंका, 10 जून को दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज और 11 जून को बांग्लादेश-श्रीलंका का मैच रद्द हुआ था। तीनों मुकाबलों में टॉस भी नहीं हुआ। दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले टॉस हुआ था, लेकिन 7.3 ओवर के बाद मैच नहीं हुआ।अंक तालिकाटीम मैच जीत हार नतीजा नहीं अंक न्यूजीलैंड 4 3 0 1 7 ऑस्ट्रेलिया 4 3 1 0 6 भारत 3 2 0 1 5 इंग्लैंड 3 2 1 0 4 श्रीलंका 4 1 1 2 4 वेस्टइंडीज 3 1 1 1 3 बांग्लादेश 4 1 2 1 3 दक्षिण अफ्रीका 4 0 3 1 1 अफगानिस्तान 3 0 3 0 0दोनों टीमें :भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, जेम्स नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।
Source: Dainik Bhaskar June 13, 2019 07:52 UTC