पहला वनडे खेलने के 15 साल बाद हुआ कार्तिक का वर्ल्ड कप डेब्यूधोनी से तीन महीने पहले कार्तिक ने खेला था अपना पहला वनडे मैचDainik Bhaskar Jul 02, 2019, 05:32 PM ISTखेल डेस्क. वर्ल्ड कप 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए केदार जाधव की जगह पर विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में शामिल किया गया। ये उनका पहला वर्ल्ड कप मैच साबित हुआ। कार्तिक ने साल 2004 में वनडे डेब्यू किया था और इसके 15 साल बाद उन्हें विश्व कप डेब्यू का मौका मिला। हालांकि साल 2007 में हुए विश्व कप के दौरान भी उन्हें भारतीय टीम में लिया गया था, लेकिन उस वक्त भारतीय टीम ग्रुप स्टेज मैचों से ही बाहर हो गई थी और कार्तिक को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद हुए अगले दो वर्ल्ड कप (2011 और 2015) में वे टीम का हिस्सा नहीं थे। जिसके चलते अब जाकर उनका विश्व कप डेब्यू हुआ। वर्ल्ड कप में कार्तिक को पहला मैच खेलते देख उनके फैन्स बेहद खुश हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर कमेंट्स करते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया।केदार की जगह मिला मौकादिनेश कार्तिक को केदार जाधव की जगह पर टीम में शामिल किया गया। विश्व कप के शुरुआती छह मैचों में उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा और वे सिर्फ 80 रन ही बना सके। खासकर इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में बेहद धीमी बैटिंग के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही थी। उस मैच में उन्होंने 13 बॉल पर सिर्फ 12 रन बनाए थे।2018 में बांग्लादेश के खिलाफ जिताया था मैचश्रीलंका में मार्च 2018 में हुई निदाहास टी20 ट्रॉफी के फाइनल मैच में दिनेश कार्तिक ने मैच विनिंग पारी खेलते हुए भारत को चैम्पियन बनाने में मदद की थी। उस मैच में जब कार्तिक बैटिंग करने उतरे थे तब भारत को 12 बॉल पर 34 रन की जरूरत थी और मैच भारत के हाथ से निकलता दिख रहा था। जिसके बाद उन्होंने 8 बॉल पर 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर टीम को चैम्पियन बना दिया था। इस दौरान पहली तीन बॉल पर उन्होंने दो सिक्स और एक चौका लगाया था। बांग्लादेश के खिलाफ टीम में शामिल होने के बाद फैन्स ने उसी मैच का वीडियो शेयर कर बांग्लादेश को बचकर रहने की सलाह दी।6#INDvBAN Dinesh Karthik to Kohli after team announcement pic.twitter.com/xTVNe2kzWF — Myth Buster (@MythBuster121) July 2, 20194490 days since Dinesh Karthik has been in World Cup contention. More days than the entire careers of Kohli and Rohit Sharma. Finally gets his chance in a World Cup game. #CWC19 #INDvBAN #CricketWorldCup2019 #WorldCup2019 pic.twitter.com/Btj8odzltw — Salman (@Salman_2911) July 2, 2019Dinesh Karthik was selected in 2007 wc squad but he is playing his first wc match in 2019 after 12 years.....Me then me now #INDvBAN #CWC19 pic.twitter.com/hc8xf8Owd1 — Sanchit sahu 🇮🇳🇮🇳 (@SanchitSahu10) July 2, 2019Dinesh karthik playing first match against Bangladesh*Bangladesh to Kohli: pic.twitter.com/XalHlFzE5I — Omkar Jadhav (@Omkar_Jadhav15) July 2, 2019#INDvBANKohli: Wait for some matches u will get your chanceDinesh Karthik: pic.twitter.com/Ci8OOfAysE — Sir Yuzvendra (parody) (@SirYuzvendra) July 2, 2019
Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 11:43 UTC