वरुण गांधी का SP-BSP पर हमला, कहा- ये पाकिस्तान के लोग हैं, राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले को नहीं भूल सकते - News Summed Up

वरुण गांधी का SP-BSP पर हमला, कहा- ये पाकिस्तान के लोग हैं, राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले को नहीं भूल सकते


सपा-बसपा कैंडिडेट को पर अपने जूते खुलवाने वाला बयान देने के एक दिन बाद ही वरुण गांधी ने गठबंधन के नेताओं को पाकिस्तानी बताया है. अपनी मां मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में प्रचार करने पहुंचे वरुण गांधी ने रविवार को मतदाताओं से कहा कि गठबंधन को वोट देने का मतलब है पाकिस्तान के आदमी को वोट देना. बता दें कि इससे पहले वरुण गांधी ने विपक्षी उम्मीदवार को लेकर कहा कि था कि वे संजय गांधी के बेटे हैं और वे ऐसे लोगों से अपने जूते खुलवाते हैं. फिर भी मैं अपनी मां के नाम पर नहीं, इस भारत मां के नाम पर वोट मांग रहा हूं. Video: वरुण गांधी का विपक्षी उम्मीदवार पर हमला, 'संजय गांधी का लड़का हूं, इन जैसों से जूते खुलवाता हूं'वरुण गांधी के इस वीडियो में सभा में मौजूद लोग भी उनकी बातों में हां में हां मिलाते सुने जा सकते हैं.


Source: NDTV May 06, 2019 02:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */