वरमाला के बीच अचानक दूल्हे ने निकाल ली पिस्तौल, दुल्हन को भी नहीं बख्शा, जानिएजिले में हर्ष फायरिंग का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन हद तो तब हो गई जब रोहतास जिले के राजपुर थाना अंतर्गत दयालगंज गांव में शादी के दौरान मंच पर वरमाला के समय दूल्हे राजा ने पहले खुद तो फायरिंग किया। साथ ही दुल्हन के हाथ में जबरन पिस्तौल थमा कर उससे भी फायरिंग करवाया।वरमाला के मंच पर अचानक आर्मीमैन दूल्हे के हाथ में पिस्तौल देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए, इससे पहले लोग कुछ समझ पाते कि मंच से ही दूल्हे ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फिर वरमाला के लिए आई दुल्हन के हाथ में वही पिस्तौल थमाकर उससे भी जबर्दस्ती फायरिंग करवाया। दुल्हन बेचारी डरी-सहमी सी दिख रही थी।इस दौरान शादी में शामिल लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे। सबसे बड़ी बात ये थी कि इस हर्ष फायरिंग में किसी को गोली लग जाती तो शादी के रंग में भंग पड़ जाता। वही आसपास के लोग वीडियो बना रहे हैं।दूल्हा राजेश कुमार भोजपुर के तरारी बिहटा के सदनपुर गांव का रहने वाला है। जो सेना में कर्नल पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि तरारी के सदनपुर से बीते रात राजपुर के दयालगंज में बारात आई थी और इसी शादी में करनाल में पदस्थापित आर्मी मैन दूल्हाराजा राजेश ने अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर दे-दना-दन फायरिंग करना शुरू कर दिया।उसके बाद दुल्हन कुछ समझ पाती उसके हाथ में पिस्तौल रख अपनी नई-नवेली दुल्हनिया से भी फायरिंग करवाया। इस विचित्र वरमाला को देख कर सब हतप्रभ थे तो वहीं कर्नल दूल्हे राजा इसे अपना रसूख समझ रहे थे। पुलिस को इस हर्ष फायरिंग की कोई सूचना नहीं है।Posted By: Kajal Kumari
Source: Dainik Jagran April 20, 2019 10:07 UTC