लोगों ने की सुख शांति व उत्तम स्वास्थ्य की कामना - News Summed Up

लोगों ने की सुख शांति व उत्तम स्वास्थ्य की कामना


जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : देश और दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। क्रिसमस की पूर्व संध्या से ही लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। लोगों ने मिलकर प्रभु यीशु से सुख-समृद्धि, शांति के साथ उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए लोगों ने एक दूसरे को बधाईयां व उपहार दिए। इस मौके पर बाजारों में भी खूब रौनक देखने को मिली। बाहरी दिल्ली क्षेत्र के माल भी क्रिसमस-ट्री और सुंदर गुब्बारों से सजे-धजे रहे।सुबह से प्रार्थनाओं का दौर चलता रहा। रोहिणी के विभिन्न सेक्टरों, जहांगीरपुरी, पीतमपुरा, माडल टाउन, ढका, मुखर्जी नगर स्थित चर्च में लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की। इस दौरान कोरोना को लेकर लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन किया। चर्च में भी सीमित संख्या में लोगों को प्रवेश मिला। अधिक भीड़ इकट्ठा न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया। ढका स्थित मेथोडिस्ट चर्च के प्रबंधन से जुड़े हनुक मसी ने बताया कि इस बार कोरोना के कारण किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए। पैरोल गीत के आयोजन भी नहीं हुए। चर्च के भीतर जाने से पूर्व लोगों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। मास्क के बगैर प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं कई लोगों ने घरों में भी खूबसूरती से क्रिसमस ट्री सजाकर प्रार्थना की।माल में दिनभर रही रौनक : इस मौके पर रोहिणी स्थित यूनिटी वन माल की सजावट देखते बन रही थी। क्रिसमस की पूर्व संध्या से लेकर क्रिसमस के दिन देर शाम तक लोग माल में घूमने, खरीदारी करने और परिवार के साथ मस्ती में व्यस्त रहे। क्रिसमस को लेकर माल में जगह जगह लाल गुब्बारों की सजावट की गई है। इसके अलावा रंग-बिरंगी लाइटों से माल का हर कोना सजाया गया है। माल के निचले तल पर बड़ा सा चमकता स्टार लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यहां लोग सेल्फी और एक दूसरे की फोटो लेने में व्यस्त रहे। स्टार व क्रिसमस ट्री के साथ फोटो खिचवाने की होड़ के बीच लोगों ने शारीरिक दूरी और मास्क जैसी सावधानियों का पूरा ध्यान रखा। दूसरी ओर रोहिणी के मेट्रो वाक में भी दिनभर लोगों की चहल-पहल रही।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 25, 2020 15:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */