खास बात यह है कि फेसबुक (Facebook) द्वारा हटाए गए पेज उन एकाउंट के हैं, जो कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं. बता दें कि लोकसभा चुनावों में चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया कंपनियों पर कड़ी नज़र रखने का फैसला किया था. सोशल मीडिया को लेकर चुनाव आयोग (EC) के निर्देशनामांकन दाखिल करने के दौरान उम्मीदवारों को सोशल मीडिया एकाउंट्स की जानकारी देनी होगी. लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का एंटी सोशल इस्तेमाल न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए. कांग्रेस के प्रवक्ता प्रणव झा ने कहा था कि चुनाव आयोग को ये निर्दश काफी पहले जारी करने चाहिए थे.
Source: NDTV April 01, 2019 10:07 UTC