खास बातें बीजेपी के खिलाफ पड़े वोट बंट सकते हैं कई अहम सीटों का अंकगणित बीजेपी को हो सकती थी बड़ी मुश्किल6 मई यानी सोमवार को लोकसभा चुनाव (Election 2019) के पांचवे चरण का मतदान होना है. इस पूरे चुनाव में विपक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती कि वह कैसे बीजेपी के खिलाफ पड़ने वाले वोटों को बिखरने से रोके. चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस ने विपक्षी एकता की बड़ी कोशिश कीं और सभी दलों को यूपीए में लाने की कोशिश भी की. इस त्रिकोणीय लड़ाई में बीजेपी को फायदा हो सकता है क्योंकि पार्टी के खिलाफ पड़ने वाला एकमुश्त न जाकर कांग्रेस और सपा में बंट सकता है. माना जा रहा है कि इस सीट पर मुस्लिम वोट महागठबंधन और इमरान मसूद के बीच बंट सकते हैं इसका फायदा बीजेपी उम्मीदवार को मिल सकता है.
Source: NDTV May 05, 2019 04:07 UTC