लोकसभा चुनाव / योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश को बताया महान नेता - News Summed Up

लोकसभा चुनाव / योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश को बताया महान नेता


भाजपा से बगावत कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को सलेमपुर से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी है। इससे पहले बलिया में पत्रकारों से मुखातिब हुए राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा यूपी में 80 सीटें जीतने जा रही है, लेकिन यदि भाजपाई नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनना देखना चाहते तो मुझे जरुर ढूंढते। राजभर ने अखिलेश को महान नेता बताया।मंत्री ओमप्रकाश राजभर की नाराजगी समय-समय पर दिखती रहती है। कभी आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर तो कभी लोकसभा चुनाव में सीटों की हिस्सेदारी को लेकर। लेकिन जब बात नहीं बनी तो राजभर ने यूपी में 39 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। रविवार को राजभर बलिया में थे। यहां उन्होंने कहा कि, अगर भाजपा बुलाएगी तो भी वे नहीं जाएंगे। लेकिन यह जरुर कहा कि, राजनीति में संभावनाएं हमेशा रहती हैं। उन्होंने कहा कि, हम बलिया के सलेमपुर से चुनावी जनसभा की शुरुआत करने जा रहे हैं।भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, यूपी में 80 में से 80 सीट भाजपा जीतने जा रही है। न हम जीतेंगे, न गठबंधन जीतेगी और न ही कांग्रेस। सिर्फ भाजपा जीतेगी। मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनते हुए देखने के सवाल पर मंत्री राजभर ने कहा कि अगर चाहते तो भाजपा की प्रदेश इकाई ओमप्रकाश को जरूर ढूंढती।आजमगढ़ में सपा अध्यक्ष अखिलेश के सामने भाजपा द्वारा भोजपुरी स्टार निरहुआ को उतारने के सवाल पर राजभर ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महान नेता हैं। वे जमीनी नेता हैं। अखिलेश सूरज हैं तो निरहुआ दीपक हैं। रिक्शा चलाने से कुछ होने वाला नहीं है।


Source: Dainik Bhaskar April 21, 2019 09:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */