लोकसभा चुनाव / दूरदर्शन और आकाशवाणी पर इनेलो कर सकेगी सबसे ज्यादा प्रचार - News Summed Up

लोकसभा चुनाव / दूरदर्शन और आकाशवाणी पर इनेलो कर सकेगी सबसे ज्यादा प्रचार


Dainik Bhaskar Apr 29, 2019, 07:25 PM ISTइनेलो को दूरदर्शन पर 50 तो आकाशवाणी पर मिली 40 मिनट, भाजपा को मिली 10-10 मिनटचंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल को लोकसभा चुनाव में दूरदर्शन और आकाशवाणी पर प्रचार करने के लिए सबसे ज्यादा समय मिला है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि पार्टियां दूरदर्शन पर 1 से 3 मई 2019 को तथा आकाशवाणी पर 6 और 7 मई 2019 को प्रचार-प्रसार कर सकती हैं।दूरदर्शन व आकाशवाणी पर इनेलो को क्रमश: 50 व 40 मिनट जबकि भारतीय जनता पार्टी को 10-10 मिनट तथा बहुजन समाज पार्टी व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 5-5 मिनट का समय दिया गया है। कांग्रेस ने दूरदर्शन पर समय लेने के लिए आवेदन नहीं किया था।


Source: Dainik Bhaskar April 29, 2019 13:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */