Dainik Bhaskar May 10, 2019, 01:20 AM ISTपीएम हिसाब दें तो विपक्ष हमला नहीं करेगापानीपत/कुरुक्षेत्र. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा ने 2014 के चुनाव में जो वादे किए थे, उसका एक चौथाई काम भी नहीं किया। इसमें कांग्रेस भी पीछे नहीं है। कांग्रेस ने भी केंद्र और राज्यों में सिर्फ सत्ता का भोग किया है। अगर कुछ किया होता तो आज भाजपा नहीं होती।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभक्त होने का नाटक कर रहे हैं। कहते हैं कि विपक्ष उन पर निजी हमला कर रहा है। आपने पांच साल क्या किया, उसका हिसाब दो, विपक्ष हमला नहीं करेगा। यहां सेक्टर-13/17 में बीएसपी-एलएसपी की सभा में माया ने कहा कि कांग्रेस को गलत कामों की वजह से सत्ता से बाहर होना पड़ा, यहीं हाल भाजपा का होगा।अफवाह फैला रहे भाजपाई :सैनी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रमुख राजकुमार सैनी ने कहा कि भाजपा वाले अफवाह फैला रहे हैं और जाति की दोहरी राजनीति कर रहे हैं। सोनीपत में जाट और नॉन-जाट की बात करते हैं, लेकिन दूसरी जगह स्थिति अलग हो जाती है। सैनी ने कहा कि हमें किसी जाट और नॉन-जाट से मतलब नहीं है। एकजुट होकर बीएसपी-एलएसपी के प्रत्याशियों को जिताना है।
Source: Dainik Bhaskar May 09, 2019 19:41 UTC