संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(सप्रंग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को अपनी बेटी और उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की. भारत में होने वाली धार्मिक हिंसा पर ट्रंप प्रशासन ने कहा- गुनहगारों को जवाबदेह ठहराएसूत्रों ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने की बात कही है. वहीं कुछ बड़े नेताओं ने 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग की. उनके स्वागत को लेकर गेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मजमा लगा गया.
Source: NDTV June 13, 2019 00:22 UTC