लोकतंत्र के पर्व का अनोखा रंग, पिता का अंतिम संस्कार पूरा कर सीधे वोट डालने पहुंचा शख्स - News Summed Up

लोकतंत्र के पर्व का अनोखा रंग, पिता का अंतिम संस्कार पूरा कर सीधे वोट डालने पहुंचा शख्स


लोकसभा की 51 सीटों पर जारी वोटिंग के बीच मध्य प्रदेश में लोकतंत्र के महापर्व का एक अलग नजारा देखने को मिला, जब एक शख्स ने अपने पिता का अंतिम संस्कार पूरा कर सीधे पोलिंग बूथ पहुंच अपने अधिकार का इस्तेमाल किया. मध्य प्रदेश के छत्तरपुर में शख्स ने पिता का अंतिम संस्कार पूरा कर पोलिंग बूथ पहुंचा और वोट डाला. अमूमन किसी के अंतिम संस्कार के दौरान ही ऐसे कपड़े पहने जाते हैं, जिसमें यह शख्स दिख रहा है. बता दें कि सात राज्यों की 51 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है, जिसमें आज 656 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है.


Source: NDTV May 06, 2019 07:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */