लेकसिटी में जारी गर्मी का सितम: उदयपुर में साल का सबसे गर्म दिन आज, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस - News Summed Up

लेकसिटी में जारी गर्मी का सितम: उदयपुर में साल का सबसे गर्म दिन आज, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस


Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurSummer Season Continues In Lecity, Minimum Temperature Reaches 17 Degree Celsius On Saturday Morning,Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपलेकसिटी में जारी गर्मी का सितम: उदयपुर में साल का सबसे गर्म दिन आज, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियसउदयपुर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकपिछोला झील किनारे बना उदयपुर का सिटी पैलेस।झीलों के शहर उदयपुर में फरवरी महीने की समाप्ति के साथ ही गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुकी है। शनिवार को उदयपुर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। जो साल 2021 का अब तक का सबसे अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उदयपुर में अगले कुछ दिनों में तापमान में और अधिक इजाफा होने की संभावना है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।भारतीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पहाड़ी इलाकों से सर्द हवाओं का आना धीमा हो गया है। जिसके बाद उदयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सर्दी का असर कम पड़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राजस्थान में उदयपुर समेत जयपुर, भरतपुर और बीकानेर जिलों में अगले 48 घंटों में तापमान में और अधिक इजाफा होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 7 दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते हल्की बारिश भी गिर सकती है।बता दें कि लेक सिटी उदयपुर में बीते कुछ दिनों से तापमान परिवर्तन का दौर लगातार जारी है। जहां फरवरी के शुरुआती दिनों में उदयपुर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं अब महीने की समाप्ति के साथ ही तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उदयपुर के तापमान में इजाफे का था और लगातार बना रहेगा।


Source: Dainik Bhaskar February 27, 2021 08:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */