Hindi NewsLocalRajasthanKotaCourt Sent 6 Accused Arrested For Planning Robberyलूट करने से पहले पकडे गए आरोपी पहुंचे जेल: डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार 6 आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजाकोटा एक दिन पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने आरोपियों को 28 नवंबर को गिरफ्तार किया था।शहर की एक अदालत ने पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किए 6 आरोपियों को 14 दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। कुन्हाड़ी थाने के एएसआई लक्ष्मणलाल ने बताया कि 28 नवंबर को सरकारी स्कूल के पीछे मोहनलाल सुखाड़िया योजना नांता के पास एक कमरे की दीवार के पीछे 6 लोगों को नया खेड़ा पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते हुए छह बदमाश नेहरू कॉलोनी निवासी सलमान उर्फ शरीफ, नेहरू कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ शाहरुख, सिविल लाइंस दोस्तपुरा निवासी सरफराज, मस्जिद चौक नयापुरा निवासी शाहनवाज, मस्जिद चौक नेहरू कॉलोनी निवासी करीम, फकीरों की मस्जिद के पास कोटड़ी निवासी आशिक को गिरफ्तार किया था।पुलिस ने मामले में 29 नवंबर को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें पूछताछ के लिए 1 दिसंबर तक रिमांड पर भेज दिया गया था। अपराधी थाना रेलवे कॉलोनी, कुंहाडी, नयापुरा में चाकूबाजी के प्रकरणों में वांछित चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि डकैती की योजना के मामले में आरोपियों का रिमांड पूरा होने पर उन्हें दोबारा से न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Source: Dainik Bhaskar December 02, 2021 01:07 UTC