लॉकडाउन के कारण भीड़भाड़ नहीं होने से दमकल की गाड़ी सूचना के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गई, जिससे आग ज्यादा नहीं फैल पाई।लॉकडाउन के कारण भीड़भाड़ नहीं होने से दमकल की गाड़ी सूचना के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गई, जिससे आग ज्यादा नहीं फैल पाई।भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित ज्ञानी जी के ढाबे के पास दुकानों में लगी आगलॉकडाउन के बीच लगी आग से दुकान सहित लाखों रुपए का माल जलादैनिक भास्कर Apr 14, 2020, 04:04 PM ISTइंदौर. लॉकडाउन के बीच मंगलवार को भंवरकुआं क्षेत्र में आगजनी की घटना हुई। चौराहे स्थित एक दुकान से लगी आग ने देखते ही देखते पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से दुकान सहित लाखों का सामान जलकर खाक होने की बात सामने आई है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।भंवरकुआं टीआई विजय सिसौदिया के अनुसार मंगलवार सुबह भंवरकुआं क्षेत्र स्थित ज्ञानी जी के ढाबे के पास एक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। आग का अंदेशा होने पर चौराहे स्थित पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर टीम मौके पर पहुंचती आग एक दुकान से पांच दुकानों तक फैल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो टीम ने काफी मशक्कत के बाद पांच टैंक पानी डालकर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती दुकान सहित भीतर रखा पूरा माल जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग से कितने का नुकसान हुआ है, अभी इसका आंकलन नहीं किया जा सका है।दुकानदार निखिल हार्डिया ने बताया कि वे सोकर उठे तो लोगों ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी। वे सभी व्यापारी आसपास ही रहे हैं। सभी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। निखिल और सुरेश हार्डिया की मोबाइल की 2 दुकान हैं। वहीं, सुनील हार्डिया की चाय नाश्ते की दुकान है। घनश्याम हार्डिया की ज्यूस की दुकान है। राजेंद्र हार्डिया की चश्मे और बेल्ट की दुकान है। आग से उठे धुएं से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया था।
Source: Dainik Bhaskar April 14, 2020 04:46 UTC