डिसक्लेमर:यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।लास वेगास, 11 अक्टूबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी पहले दिन के अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बरकरार रखने में नाकाम रहे और आखिर में उन्हें पीजीए टूर के श्रीनर्स चिल्ड्रन्स ओपन संयुक्त 64वें स्थान से संतोष करना पड़ा।लाहिड़ी ने पहले दिन 65 का शानदार स्कोर बनाया लेकिन इसके बाद अगले तीन दौर में उनका स्कोर 70-72 और 71 रहा। इस तरह से उनका कुल स्कोर छह अंडर रहा।कोरिया के सुंगजी इम ने अंतिम दौर में आठ होल के अंदर सात बर्डी जमाकर नौ अंडर 62 का कार्ड खेला और चार शॉट से जीत दर्ज की। उनका कुल स्कोर 24 अंडर
Source: Navbharat Times October 11, 2021 09:45 UTC