लड़का देखने आई लड़की, शहर में लग गया लॉकडाउन: चीन में डेट पर गई युवती बुरी तरह फंसी, लड़का भी पसंद नहीं आया - News Summed Up

लड़का देखने आई लड़की, शहर में लग गया लॉकडाउन: चीन में डेट पर गई युवती बुरी तरह फंसी, लड़का भी पसंद नहीं आया


Hindi NewsInternationalWoman Stuck In Blind Date House After Lockdown Chinese City Of Zhengzhou Blogs Go Viral Delta And Omicron Variantsलड़का देखने आई लड़की, शहर में लग गया लॉकडाउन: चीन में डेट पर गई युवती बुरी तरह फंसी, लड़का भी पसंद नहीं आयाबीजिंग 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकचीन कोरोना से निपटने को कड़ी पाबंदी लागू कर रहा है। (फोटो-प्रतिकात्मक)फर्ज कीजिए...आप किसी लड़के से पहली बार मिलने जा रही हैं, और यह डेटिंग की तरह है, लेकिन यह खत्म न हो तो क्या होगा? चीन में ऐसा ही वाकया एक युवती के साथ हुआ। वह डेट पर एक लड़के से मिलने पहुंची और पहुंचते ही शहर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लग गया।असल में, पिछले हफ्ते सेंट्रल चीन के झेंग्झौ (Zhengzhou) में शहर 100 से ज्यादा कोरोना के मामले मिले हैं। चीन डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए कई शहरों में कड़ी पाबंंदियां लागू कर रहा है। जिन शहरों में लॉकडाउन लागू किया गया, उनमें झेंग्झौ भी शामिल है।लड़के के घर पर डिनर करने गई थी युवतीझेंग्झौ शहर के कुछ हिस्सों को पिछले बुधवार को अचानक बंद कर दिया गया था। उस वक्त वांग नाम की एक युवती डेटिंग पर प्रेमी के साथ उसके घर पर डिनर करने गई थी।वांग ने मंगलवार को शंघाई के आउटलेट 'द पेपर' को बताया, "मेरे झेंग्झौ पहुंचने के बाद कोरोना फैल गया और वहां लॉकडाउन लागू कर दिया गया, और फिर मैं बाहर नहीं निकल सकी।" वांग भावी जीवन-साथी से मिलने शहर पहुुंची थीं।वांग ने बताया, "अब मेरी उम्र बढ़ रही है। मेरा परिवार मुझसे कोई दस लड़कों से मिलवा चुका है। मैं संभावित जीवन-साथी का खाना पकाने का कौशल देखने के लिए पांच तारीख को गई थी। लड़के ने मुझे अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया था।"लड़की का वीडियो हुआ वायरलस्थानीय मीडिया के मुताबिक वांग ने इस पूरे घटनाक्रम का एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी तैयार किया है, जो अब वायरल है। यह वीडियो अब चीन में सुर्खियों में है। उन्होंने वीडियो में लॉकडाउन के दौरान संभावित जीवन-साथी के कुकिंग और घर के कामकाज को निपटाने की गतिविधि को कैद किया है। वांग लड़के के लैपटॉप पर काम करते हुए नजर आ रही हैं।लड़की को लड़का पसंद नहीं आयावांग के अनुसार, ऐसा लगता है कि उनकी लंबी डेटिंग में भी रोमांस अभी तक परवान नहीं चढ़ पाया है। उनका कहना है कि वह एक बातूनी साथी की तलाश में हैं। वांग ने 'द पेपर' को बताया, "यह फैक्ट है कि वह पुतले की माफ़िक चुप रहता है। बाकी सब कुछ (उसके बारे में) बहुत अच्छा है, उसका खाना औसत दर्जे का होने के बावजूद, वह अब भी खाना बनाना चाहता है, जो मुझे लगता है कि बहुत अच्छा है।"वांग ने वीडियो में अपनी उम्र या शख्स की पहचान का खुलासा नहीं किया है। वांग के इस वीडियो को चीन की सोशल मीडिया साइट 'वीबो' पर अभी तक छह मिलियन से अधिक बार देखा है। हालांकि, वांग का कहना है कि जिस तरह के ऑनलाइन कमेंट्स आ रहे हैं उसे देखते हुए वह वीडियो को हटाना चाहती हैं। वांग ने लिखा, "कमेंट्स के लिए सभी का धन्यवाद... मुझे उम्मीद है कि कोरोना जल्द खत्म होगा और सिंगल लड़कियों को जल्द उनका बेटर-हाफ मिल जाएगा।"


Source: Dainik Bhaskar January 13, 2022 11:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */