लंपी वायरस से गोवंश को बचाने की मांग: राज्य सरकार के खिलाफ हिन्दू संगठनों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी - News Summed Up

लंपी वायरस से गोवंश को बचाने की मांग: राज्य सरकार के खिलाफ हिन्दू संगठनों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी


Hindi NewsLocalRajasthanHanumangarhAnger Among Hindu Organizations Against The State Government, Warned Of Agitationलंपी वायरस से गोवंश को बचाने की मांग: राज्य सरकार के खिलाफ हिन्दू संगठनों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनीहिन्दू संगठनों ने गोवंश को लंबी वायरस से बचाने के लिए राज्य सरकार से विशेष कार्ययोजना बनाने की मांग की है।हनुमानगढ़ में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गोवंश को लंबी वायरस से बचाने के लिए राज्य सरकार से विशेष कार्ययोजना बनाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा।प्रांत संयोजक आशीष पारीक ने कहा कि 3 महीने से प्रदेश में गोवंश में लंपी वायरस फैलता जा रहा है। जिससे बड़ी संख्या में गोवंश की मौत हो रही है। लेकिन गायों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। गोवंश को बचाने के लिए सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। पशु अस्पतालों में वेटरनटी डॉक्टरों और दवाइयों की कमी है। साथ ही पशुपालकों को कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। मृत गोवंश के निस्तारण के लिए कई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि सरकार की ओर से स्टाम्प पर गौ टेक्स और सेस लिया जाता है। इससे राजकोष में करोड़ों रुपए गाय के नाम पर जमा होते हैं।उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन, समाजसेवी, गौ सेवक, साधु-संत अपने-अपने स्तर पर गोवंश को बचाने में लगे हुए हैं। जबकि प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत का पूरा ध्यान केवल दिल्ली यात्रा और राहुल गांधी की राजनीति संवारने में लगा हुआ है। सरकार के मंत्री और अधिकारी भी गोवंश को बचाने के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। विधानसभा के आगामी सत्र में भी इस महामारी पर विधायकों के प्रश्नों को कोई महत्व नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार को गंभीर होकर इस मामले में कार्ययोजना बनाकर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं उन्होंने जल्द से जल्द गोवंश के इलाज नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।


Source: Dainik Bhaskar September 19, 2022 16:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */