रोहनिया में भास्कर तालाब में उतराया मिला शव - News Summed Up

रोहनिया में भास्कर तालाब में उतराया मिला शव


गंगापुर। हिन्दुस्तान संवादरोहनिया थाना क्षेत्र के केसरीपुर स्थित भास्कर तालाब में गुरुवार सुबह गांव के ही एक व्यक्ति अशोक केसरी का शव उतराया मिला। गुरुवार की सुबह छठ पूजा के लिए भास्कर तालाब पर काफी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा थे। तालाब में शव देखकर श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अशोक राजगीर मिस्त्री का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। उसके भाई राम लखन ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर घर छोड़कर चला जाता था। चौकी प्रभारी गंगापुर गौरव मिश्रा ने बताया कि मृतक व्यक्ति का 23 अक्तूबर को रोहनिया थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। हालांकि दो दिन पहले का घर वापस आ गया था। बुधवार शाम से लापता था।


Source: Dainik Bhaskar November 11, 2021 06:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */