रोहद में बाल पहलवान की हत्या में खुलासा, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार - News Summed Up

रोहद में बाल पहलवान की हत्या में खुलासा, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार


-15 नवंबर को एक आरोपित के घर पर हुई थी वारदातफोटो-4 जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :आसौदा थाना के अंतर्गत रोहद गांव में 15 वर्षीय बाल पहलवान की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक नाबालिग समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग को निरीक्षण गृह भेजा गया है जबकि दूसरे अभियुक्त को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया। हत्या का कारण कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। बल्कि बातों-बातों में उसी वक्त झगड़ा हुआ और गोली मार दी गई।बुधवार को सीआइए प्रथम में डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि रोहद गांव में 15 नवंबर को 15 वर्षीय राहुल की गोली मारकर हत्या की गई थी। वह दिल्ली के अखाड़े में कुश्ती सीख रहा था और इन दिनों घर आया हुआ था। इस मामले में गांव के ही मोहित उर्फ आतंकवादी व उसके नाबालिग साथी को काबू किया गया। मृतक राहुल की आरोपित मोहित से जानकारी थी। 15 नवंबर को मोहित ने गांव के एक नाबालिग लड़के के जरिये राहुल को उसके घर से बुलाया था। तीनों उस दिन मोहित के घर पर थे। किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। इसमें राहुल को गर्दन में गोली मार दी गई थी। डीएसपी ने बताया कि मोहित के इशारे पर नाबालिग ने गोली चलाई थी। वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार आरोपित मोहित का था। वारदात के बाद मोहित व नाबालिग आरोपित मौके से फरार हो गए थे। उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी गई। दोनों को आसौदा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गांव के पास से ही काबू किया गया। उन्होंने बताया कि करीब 20 वर्षीय मोहित का आसौदा के काला गैंग से जुड़ाव है। कुछ समय पहले दिल्ली के रोहिणी में हुई एक हत्या के मामले में उस पर केस चल रहा है। फिलहाल मोहित कोविड पैरोल पर चल रहा था। उससे रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है। अन्य किसी वारदात में उसका हाथ है या नहीं, इस बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran November 19, 2020 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */