Hindi NewsLocalBiharVillagers Protest Against Police On Road In Rohtas;Accused Dead During Police Raid; Bihar Police Latest Newsरोहतास में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन: आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस तो छत से कूदा युवक, मौके पर ही मौत, परिजन बोले- टॉर्चर से हुई मौतरोहतास में सड़क पर बवाल, टायर जलाते गांववाले।रोहतास में पुलिस से बचने के लिए छत से कूदे युवक की मौत हो गई। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। युवक पर पुलिस की गिरफ्त से बालू लदे ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाने का थाने में केस दर्ज है। इसे लेकर ही रविवार देर रात उसको गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर गई थी। घटना तिलौथू थाना अंतर्गत तिलौथू उत्तर पट्टी की है। मृतक का नाम मल्लू यादव था।वहीं, मल्लू के परिजनों का कहना है कि पुलिस के टॉर्चर की वजह से उसकी मौत हुई है। उसने अपनी बेगुनाही का सबूत थाने में दिया था। इसके बावजूद उसे टॉर्चर किया जाता था। उनका कहना है कि वह तिलौथू स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। पुलिस द्वारा रेत लदे ट्रैक्टर को जिस दिन छुड़वाने का आरोप लगाया गया था उस दिन मल्लू तिलौथू के पेट्रोल पंप पर काम कर रहा था। इसका पूरा CCTV कैमरे का फुटेज भी पुलिस को दिया गया था। छापेमारी के दौरान मल्लू को टॉर्चर किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।सड़क पर शव रख प्रदर्शन करते परिजन।डेहरी-तिलौथू मुख्य सड़क पर बवालमल्लू की मौत से आक्रोशित परिजनों और गांववालों ने सोमवार सुबह डेहरी-तिलौथू मुख्य सड़क पर जमकर बवाल किया। डेहरी तिलौथू मुख्य मार्ग पर तिलौथू जगदेव चौक के पास मृतक मल्लू कुमार यादव की बॉडी को रखकर ग्रामीणों और परिजनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जगदेव चौक के पास डेड बॉडी के साथ मुख्य सड़क पर आगजनी कर लोग पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण डेहरी तिलौथू मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।हालांकि, तिलौथू थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक अर्चना कुमारी ने बताया कि पुलिस देर रात मल्लू को गिरफ्तार करने गई थी। इसी दौरान मल्लू पुलिस को देख कर छत से भागने के दौरान कूद गया, जिससे उसकी मौत हुई है।
Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 02:46 UTC