रोहतक, जेएनएन। यहां चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा। कहा, कांग्रेस नेताओं की खाेपड़ी में अहंकार भरा है। आप लोग कड़ी धूप में रैली मेें मौजूद हैं। मैं इस त्याग को व्यर्थ नहीं जाने नहीं दूंगा। मैंनेे देश को नीचा नहीं देखने दिया। मेरी मेहनत, ईमानदारी और लोगों का आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है। इसी की बदौलत मैं बेहतर काम कर रहा हूं।उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक ही परिवार का सम्मान किया गया, लेकिन अन्य बड़े नेताओं का मान नहीं रखा गया। उन्होंने सर छोटूराम की चर्चा करते हुए कहा कि भाखड़ा नंंगल डैम की परिकल्पना करने वाले सर छोटूराम को इसका श्रेय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि रोहतक और गाेहाना की रेवड़ी बहुत मशहूर है। मैं जब यहां था तो मैंने भी खूब खाई थी, लेकिन यहां कांग्रेस के शासन में नौकरियों की रेवड़ी खूब बांटी गई। हम गड़बड़ी करने वालों को जेल के दरवाजे तक ले आए हैं और अगले पांच साल में उनको जेल के अंदर भी पहुंचा देंगे। कांग्रेस के नामदार आज बेल पर हैं। आपका यह चौकीदार भ्रष्टाचार और बेईमानी करने वालों काे बख्शेगा नहीं।मोदी ने रैली में मौजूद लाेगों से पूछा कि पांच साल में भारत को जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में एयरस्ट्राइक की क्षमता किसने विकसित की तो लोगों ने मोदी, मोदी कहना शुरू कर दिया। मोदी ने जनता के जवाब को गलत करार देते हुए कहा कि यह मोदी ने नहीं, आपके वोट ने किया है।उन्होंने कांग्रेस को उनके बयान पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की खोपड़ी में अहंकार भरा है। ये कहते हैं हुआ तो हुआ। ये उनके अहंकार के शब्द हैं। कांग्रेस का एक बड़ा नेता बोलता है 1984 का दंगा हुआ तो हुआ। इनके लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं है। हजारों सिख भाई-बहनों का कत्लेआम हुआ पर आज कांग्रेस कह रही है, हुआ तो हुआ।रोहतक और गोहाना की रेवड़ियां बड़ी मशहूर हैं। कांग्रेस की सरकार यहां नौकरियां रेवड़ियों की तरह बांटती थी। मनोहर लाल सरकार ने इस खेल को बंद कर दिया है। दिल्ली में कांग्रेस के नामदार के रिश्तेदार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर क्या गुल खिलाया है, देश जानता है। किसान की जमीन कौड़ियों के भाव हड़प ली। यह देश जानता है। आपने हमें मौका दिया तो हम उनको जेल के दरवाजे तक पहुंचा चुके हैं, अगले पांच साल में वे जेल में होंगे।उन्होंने कहा कि वन रैंक वन पेंशन, पुलिस मेमोरियल, वॉर मेमोरियल - राष्ट्र रक्षा और राष्ट्र नीति को लेकर कभी कांग्रेस बात नहीं करती। पानीपत में समझौता ब्लास्ट हुआ तो पाकिस्तानी आतंकियों को भगा दिया गया और कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद का नाम लेकर नया शिगूफा छोड़ दिया।उन्होंने आतंकवाद को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, आतंकी हमले करते रहे, यूपीए सरकार रोती रही। आज हमने खुली छूट दे दी है। हमला हुआ तो करारा जवाब देंगे। गाेली का जवाब गोला से देगा ये चौकीदार। आतंकियों का समर्थन करोगे तो हम घर में घुसकर गोली मारेंगे। हमने हरियाणा का नमक खाया हे। आपके घर का आदमी प्रधानमंत्री है। हमारी कूटनीति मजबूत होने से पाकिस्तान अकेला पड़ गया है।उन्होंने कहा कि आज भारत बहुत मजबूत है। हम आज मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। हम पर हमला हुआ तो हम उससे दोगुनी शक्ति से जवाब देंगे। उन्होंने हरियाणा के खेल, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति से खिलाड़ियों का हौसला बढा। अपनी योजनाओं के बारे में भी गिनाई। जितनी ज्यादा वोटिंग होगी, उतना ज्यादा वोट मोदी के खाते में जाएगा।उन्होंने कहा कि आज विश्व में आर्थिक क्षेत्र में भारत तेजी से विकास कर रहा है।पहले भारत 11वें स्थान पर था, अभी छठे नंबर पर है और पांचवें स्थान के लिए दस्तक देने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल में भारत ने थल, जल और नभ में प्रगति की है।उन्होंने कहा, हरियाणा ने मुझे पाला-पोसा है, हरियाणा ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। देश की सबसे तेज ट्रेन 'वंदे भारत' हो या मोबाइल फोन, आज सब कुछ भारत में ही बन रहा है। सभी क्षेत्रों में पहले से ज्यादा विकास हुआ है। हमने अंतरिक्ष में भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता पैदा की है। मोदी ने पूछा- यह सब किसने किया। इस पर लोगों ने मोदी-मोदी की आवाज लगाई तो मोदी ने कहा यह जवाब गलत है। रोहतक वाले ऐसी गलती करेंगे मुझे यकीन नहीं था। यह सब कुछ तो आपके वोट की ताकत ने किया है। यह सब कुछ हरियाणा के मजबूत इरादों ने किया है।इससे पहले मंच पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राेहतक में यह रैली हो रही है। मोदी से पहले रैली को हरियाणा के नेताओं ने संबोधित किया। रैली में काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं। रैली स्थल पर कड़ी सुरक्षा की गई है। रैली को संबोधित करते हुए राज्य के मंत्री मनीष ग्रोवर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए अमर्यादित टिप्पणी कर दी।जनसभा रोहतक-पानीपत हाईवे पर स्थित मेला ग्राउंड में हो रही है। रोहतक के मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मंच पर हरियाणा के लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र, प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, कैबिनेट मंत्री कविता जैन, रोहतक लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत के लोकसभा प्रत्याशी रमेश कौशिक, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर मौजूद हैं।हरियाणा में भाजपा के लोकसभा प्रभारी कलराज मिश्र, प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन, हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूल-मालाओं से हार्दिक स्वागत किया। रैली स्थल को भाजपा के झंडों से सजाया गया है।रोहतक में प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचे लोग।रैली को संबाेधित करते हुए रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा ने कहा, आप लोगों ने मुझे बहुत प्रेम दिया है। शर्मा ने कहा
Source: Dainik Jagran May 10, 2019 05:17 UTC