Hindi NewsLocalBiharMuzaffarpurMotihariBihar News; 1 Dief While 1 Injured In A Road Accident In Motihariरोड एक्सीडेंट में युवक की मौत: मोतिहारी में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई बाइक, 1 की मौत, दूसरा गंभीरमोतिहारी 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकमोतिहारी के अरेराज-संग्रामपुर मुख्य पथ पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के गुड़चुरवा गांव निवासी सुनील शर्मा और घायल की अमर कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक बिना नंबर की है। घटना के संबंध में बताया गया कि मझौलिया थाना क्षेत्र के एक बाइक पर सवार दो युवक अरेराज- संग्रामपुर मुख्य पथ से संग्रामपुर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच भेलानारी गांव के पास स्थित बाबा लाइन होटल के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक सुनील शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक अमर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 08:26 UTC