रेप की कोशिश पर भारी पड़ा मार्शल आर्ट, महिला ने की जबरदस्त धुनाई - News Summed Up

रेप की कोशिश पर भारी पड़ा मार्शल आर्ट, महिला ने की जबरदस्त धुनाई


अमेरिकी मूल की एक महिला भारत में आध्यात्मिक दौर पर थी। मामला तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई का है। हुआ ये एक शख्स महिला का कथिततौर पर रेप करने की कोशिश कर रहा था। महिला को आता था मार्शल आर्ट। उसने उसे बुरी तरह से पीट दिया।लॉकडाउन के दौरान वहां फंसीदरअसल… ये महिला मार्च में तिरुवन्नामलाई शिफ्ट हुई थीं। लेकिन वो लॉकडाउन के दौरान वहां फंस गई। उन्होंने वहीं किराए पर घर ले लिया और अपना वीजा बढ़वा लिया। रविवार को महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच एक शख्स आया। उसने केसरिया रंग के कपड़े पहन रखे थे। उसने महिला का रेप करने की कोशिश की।पर महिला ने करारा जवाब दे दियापर इस शख्स को ये नहीं पता था कि महिला मार्शल आर्ट में ट्रेंड है। महिला ने उसे बुरी तरह से पीटा। यहां तक कि बंदे के नाक से खून निकलना शुरू हो गया। फिर आसपास के लोगों ने महिला की आवाज सुनी। स्थानीय लोग आ गए और उन्होंने इस शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया। इस बंदे का नाम Manikandan बताया जा रहा है।खुद को बता रहा था संतऐसा बताया जा रहा है कि ये शख्स खुद को संत बता रहा है। वो स्थानीय मंदिरों के आसपास कई दफा देखा गया है। मूलत: वो नामाकल का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है।Feature image: representative image Agencies


Source: Navbharat Times August 26, 2020 04:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */