रेत के महल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कई खूबियों से लैस है अनोखी कलाकृति, तेज हवा भी नहीं ढहा पाएगी! - News Summed Up

रेत के महल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कई खूबियों से लैस है अनोखी कलाकृति, तेज हवा भी नहीं ढहा पाएगी!


रेत के महल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कई खूबियों से लैस है अनोखी कलाकृति, तेज हवा भी नहीं ढहा पाएगी! Rizwan Noor Khanरेत का महल शब्द फिल्मों, टीवी सीरियल, किताबों या कभी-कभार लोगों की जुबान से सुनने-पढ़ने को मिलता रहा है। लेकिन, डेनमार्क के विशेषज्ञ कलाकारों ने सचमुच में रेत का महल खड़ा कर दिया है। इस महल की खूबी ये है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेत से बना महल है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस महल को अगले कुछ महीनों तक तेज हवा भी ढहा नहीं पाएगी। इस महल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।30 कलाकारों ने बनाई अनोखी कृतिडेनमार्क के रेत मूर्तिकार विशेषष विल्फ्रेड स्टिजगर ने 30 रेत मूर्तिकारों के साथ मिलकर दुनिया का सबसे ऊंचा रेत का महल बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार डेनमार्क के समुद्र तटीय शहर ब्लोखस में इस रेत के महल का निर्माण किया गया है। यह महल अपनी खूबियों और ऊंचाई की वजह से सुर्खियों में है।4 हजार टन से अधिक रेत का इस्तेमालयह महल विश्व की सबसे ऊंची रेत से बनी कलाकृति है। इसे बनाने में 4,860 टन रेत का इस्तेमाल किया गया है। रेत के इस महल की ऊंचाई 21.6 मीटर यानी 69.4 फीट है। इसे बनाने में विश्व के 30 चुनिंदा रेत मूर्तिकारों ने कई दिन की मेहनत लगाई है। महल के टॉप पर कोरोना का सिंबल बनाया गया है, जो ताज पहने है। बाहरी सतह पर सिरिंज लिए स्वास्थ्यकर्मी, मछलियां, समंदर में नाव, घर के बाहर टहलते लोगों की आकृतियां बनाई गई हैं।मार्च 2022 तक टिका रहेगा रेत का महलइस रेत के महल को लंबे समय तक टिके रखने के लिए त्रिभुजाकार आकार में बनाया गया है। ताकि, सर्दियों और पतझड़ के मौसम को यह आसानी से झेल सके। इसे बनाने में रेत के साथ 10 फीसदी मिट्टी और कुछ मात्रा में गोंद के इस्तेमाल से बनाया गया है। ताकि यह तेज हवा को सह सके। मूर्तिकारों का अनुमान है कि रेत से बना यह महल मार्च 2022 तक टिका रह सकता है।2019 में बना जर्मनी का रिकॉर्ड टूटाडेनमार्क के रेत महल ने जर्मनी के बिंज शहर में बने सबसे ऊंचे रेत महल को पीछे छोड़ दिया है। जर्मनी का रेत महल 17.66 मीटर ऊंचा है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया सबसे ऊंचा रेत का महल के तौर दर्ज किया गया था। साल 2019 में बने जर्मनी के रेत महल से डेनमार्क का रेत महल करीब 3.5 मीटर ऊंचा है। डेनमार्क का महल अब दुनिया का सबसे ऊंचा रेत से बना महल है।A nearly 70-foot tall sandcastle constructed from 4.8 tons of sand at a festival in Denmark has broken the world record for tallest sandcastle, its sculptors say. https://t.co/avieqQ87vD pic.twitter.com/nTmKyMDXjn — CNN (@CNN) July 12, 2021Read more:फ्लाइंग कार का ख्वाब पूरा, 35 मिनट में एक से दूसरे शहर पहुंची50 साल खुदाई के बाद मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीराये है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार, फैमिली में 181 सदस्यरोबोट सोफिया की पेंटिंग ने नीलामी के रिकॉर्ड तोड़ेसबसे ज्यादा विश्व की ऐतिहासिक धरोहरें इस देश में, जानें


Source: Dainik Jagran July 12, 2021 13:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */