Hindi NewsLocalPunjabJalandharOpportunity To Build A House In New Chandigarh, Apply In Gamada Eco City 2 SchemeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपरेजिडेंशयल प्लाटों की अलॉटमेंट: न्यू चंडीगढ में घर बनाने का मौका, गमाडा इको सिटी-2 स्कीम में करें अप्लाईजालंधर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकइस स्कीम में कोई भी आवेदन कर सकता है।14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं लोग, बुजुर्गों व महिलाओं को तरजीहन्यू चंडीगढ़ में घर लेने के इच्छुक लोगों के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) ने गमाडा इको सिटी-2 स्कीम शुरू की है। जिसमें रेजिडेंशियल प्लॉट लेने के लिए 14 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। गमाडा के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां कहा कि इसके लिए पूरे देश से कोई भी व्यक्ति अप्लाई कर सकता है। अलॉटमेंट में बुजुर्गों को तरजीह दी जाएगी और इसके बाद महिलाओं के आवेदन पर विचार किया जाएगा।200 से 2 हजार गज तक के प्लॉटगमाडा प्रवक्ता के मुताबिक इस अलॉटमेंट में 200 गज, 300 गज, 400 गज, 450 गज, 500 गज, 1000 गज व 2000 गज तक के रेजिडेंशियल प्लॉट मिलेंगे। प्लॉटों के अलॉटमेंट का रिजर्व रेट 25 हजार प्रति गज रखा गया है।ऐसे करनी होगी पेमेंटयहां प्लॉट लेने के लिए कुल कीमत की 10 फीसद रकम एडवांस जमा करानी होगी। लेटर ऑफ इंटेंट जारी होने के बाद 30 दिनों के भीतर 15 फीसद भुगतान करना होगा। बकाया 75 फीसद रकम 60 दिनों के अंदर एकमुश्त या 9 फीसद ब्याज के साथ छह महीने की किश्तों में दे सकते हैं। एकमुश्त रकम देने वालों को 5 फीसद की छूट भी दी जाएगी।यहां करें आवेदनइस स्कीम का ब्रोशर पुडा भवन सेक्टर 62 एसएएस नगर के सिंगल विंडो सर्विस काउंटर से लिया जा सकता है। इसके अलावा स्कीम से जुड़े बैंकों कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस, इंडसइंड, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई, एसबीआई, एयू स्माल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यस बैंक व एचडीएफसी बैंक से भी ब्रोशर लिए जा सकते हैं। प्लॉट के लिए आवेदन बैंकों के साथ-साथ http://gmada.gov.in/ पर भी ऑनलाइन किया जा सकता है। इसकी फीस भी ऑनलाइन ही भरी जा सकती है।
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 10:51 UTC