Dainik Bhaskar May 06, 2019, 11:02 PM ISTरविवार को सुखोई सुपरजेट-100 विमान में हवा में ही आग लग गई थीजलते विमान ने मॉस्को एयरपोर्ट पर की थी इमरजेंसी लैंडिंग, 41 की मौतरूस की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विमान में 78 यात्री सवार थेमॉस्को. रूस की एयरोफ्लोट एयरलाइन के सुखोई सुपरजेट-100 विमान में आग लगने को लेकर पायलट ने खुलासा किया है। पायलट डेनिस येवदोकिमोव ने रूसी मीडिया को बताया कि बिजली कड़कने की वजह से विमान का सम्पर्क टूट गया था और उसे आपात मोड में आना पड़ा। हालांकि पायलट ने यह साफ नहीं किया कि बिजली सीधे तौर पर विमान से टकराई थी या नहीं। उन्होंने कहा कि सबकुछ बहुत तेजी से घटा।रविवार को सुखोई सुपरजेट-100 विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही आग लग गई। जलते हुए विमान ने मॉस्को के शेरेमेटयेवो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। रूसी जांच एजेंसी के अनुसार हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई।बार-बार संपर्क टूट रहा था : पायलट
Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 14:48 UTC