रुपेश हत्याकांड में अब आगे की जांच: लिखी जा रही है केस डायरी, दो दिन बाद बैलिस्टिक जांच के लिए जाएगा ऋतुराज से बरामद पिस्टल - News Summed Up

रुपेश हत्याकांड में अब आगे की जांच: लिखी जा रही है केस डायरी, दो दिन बाद बैलिस्टिक जांच के लिए जाएगा ऋतुराज से बरामद पिस्टल


Hindi NewsLocalBiharRupesh Singh Murder Case Update News; Patna Police To Fully Prepare Case Diary In Two DaysAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपरुपेश हत्याकांड में अब आगे की जांच: लिखी जा रही है केस डायरी, दो दिन बाद बैलिस्टिक जांच के लिए जाएगा ऋतुराज से बरामद पिस्टलपटना 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकरुपेश के हत्यारे को रिमांड करेगी पटना पुलिसपुलिस पर गंभीर आरोप लगाने वाला ऋतुराज का परिवार हो गया अंडरग्राउंडपटना पुलिस ने जिस तरह से इंडिगो एयरलाइन्स के स्टेशन हेड रुपेश सिंह की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा 3 फरवरी को प्रेस कांफ्रेंस कर किया था, उससे ऐसा लगा था कि यह मामला अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। लेकिन अब इस मामले पर राजनीति के साथ-साथ कांट्रोवर्सी भी हो गई है। रुपेश की हत्या के आरोप में पटना पुलिस ने ऋतुराज को पकड़ा था, पर उसे जेल भेजा गया आर्म्स एक्ट के तहत। क्योंकि उसके पास से पिस्टल बरामद हुआ था। इस पर अलग से रामकृष्णा नगर थाना में एफआईआर दर्ज किया था। इसके बाद से ही ऋतुराज का परिवार पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है।ऋतुराज की पत्नी ने पहले पुलिस के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब आरोप लगाने के बाद से परिवार भी अंडरग्राउंड हो गया है। पिता पटना में नहीं हैं। पत्नी भी दूसरे जगह पर चली गई है। सोर्स का दावा है कि पुलिस इनके घर पर कड़ी नजर रख रही है। बार-बार पुलिस की गाड़ी आदर्श नगर के रोड नंबर 2 में घूमती हुई दिख रही है। पुलिस पर आरोप लगाने के बाद से परिवार को अनहोनी का डर सताने लगा है।दूसरी तरफ पटना पुलिस इस केस में लगातार हो रही कांट्रोवर्सी से खुद को अलग रखने की कोशिश में है। रुपेश की हत्या में शामिल तीन अपराधी अब भी फरार चल रहे हैं। एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार उनकी टीम लगातार फरार अपराधियों के मूवमेंट को खंगाल रही है। हालांकि बार-बार वो अपना लोकशन बदल ले रहे हैं।इस केस की डायरी भी तेजी से लिखी जा रही है। दो दिनों में केस डायरी लिखने का काम पूरा हो जाएगा। इसके तुरंत बाद आरोपी ऋतुराज के पास से बरामद पिस्टल को बैलेस्टिक जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोट्री (FSL) भेजा जाएगा। इस टेस्ट में वारदात स्थल से पाए गए गोली के खोखा को बरामद पिस्टल से मिलाया जाएगा। उसकी जांच की जाएगी। रुपेश हत्याकांड में पटना पुलिस की तरफ से बताई गई थ्योरी पर बैलेस्टिक रिपोर्ट आने के बाद ही मुहर लगेगी। अगर रिपोर्ट से यह साबित हो गया कि गोली बरामद किए गए पिस्टल से ही चली थी तो फिर ऋतुराज के लिए बचना मुश्किल हो जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar February 08, 2021 16:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */