गो-एयर की फ्लाइट G8- 6658A पर सवार एक यात्री को हवा में कार्डिएक अरेस्ट पड़ गया था जिसके बाद पाकिस्तान की अथॉरिटीज ने मानवीय आधार पर लैंडिंग की इजाजत दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 साल के एक शख्स को गो एयर प्लेन पर कार्डिएक अरेस्ट पड़ गया था।कराची, एएनआई। रियाद से दिल्ली जाने वाली इंडियन एयरलाइन्स की गो-एयर फ्लाइट को मेडिकल इमर्जेंसी के कारण कराची एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। हालांकि, जिस यात्री के लिए इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई थी उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि गो-एयर की फ्लाइट G8- 6658A पर सवार एक यात्री को हवा में कार्डिएक अरेस्ट पड़ गया था जिसके बाद पाकिस्तान की अथॉरिटीज ने मानवीय आधार पर लैंडिंग की इजाजत दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 साल के एक शख्स को गो एयर प्लेन पर कार्डिएक अरेस्ट पड़ गया था। वह उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले थे।GoAir Riyadh-Delhi flight diverted to Karachi airport due to a medical emergency onboard (passenger reported unwell). The flight landed safely at Karachi airport: Airline Official More details awaited. pic.twitter.com/0MV47qzRM6 — ANI (@ANI) November 17, 2020वह विमान में बेहोश हो गए थे जिसके बाद आपात लैंडिंग की गई। एयरपोर्ट के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में विमान को उड़ान की इजाजत दे दी गई और टेक-ऑफ कर लिया गया है। अभी तक मृतक यात्री के बारे पूरी जानकारी सामने नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि अब फ्लाइट वहां से दिल्ली के लिए निकल चुकी है।बता दे कि भारत में कॉमर्शियल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।हालांकि, कार्गो ऑपरेशन और कुछ देशों को एयर ट्रैवल बबल एग्रीमेंट के तहत जाने वाली खास उड़ानें जारी हैं।नागर विमानन निदेशालय (DGCA) ने 27 अक्टूबर के एक आदेश में सभी कॉमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक को 30 नवंबर, 2020 तक आगे बढ़ा दिया। यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के केस फिर बढ़ने लगे हैं।शायद इसे देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया था।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 17, 2020 17:15 UTC