वोडाफोन-आइडिया अपनी मोबाइल टावर फर्म इंडस टावर में कुछ हिस्सेदारी और ऑप्टिकल फाइबर असेट्स बेचना चाहती है। इस बिक्री से कंपनी को 20,000 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।शेयर और असेट बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा। वोडाफोन-आइडिया का कर्ज दिसंबर 2018 तक 1 लाख 23 हजार 660 करोड़ रुपए हो गया था।इससे पहले वोडाफोन-आइडिया ने इंडस टावर में आदित्य बिरला ग्रुप की 11.15% हिस्सेदारी और ऑप्टिकल फाइबर असेट बेचने की योजना के बारे में बताया था। कंपनी के प्रवक्ता ने इंडस टावर में हिस्सेदारी की वैल्यू 5,000 करोड़ रुपए बताई थी। लेकिन, 1.56 लाख किलोमीटर के ऑप्टिकल फाइबर का वैल्यूएशन जारी नहीं किया था।
Source: Dainik Bhaskar February 18, 2019 04:41 UTC