रिपोर्ट / विराट कोहली कोच के चयन में दखल नहीं दे सकेंगे, आखिरी फैसला कपिल देव का पैनल लेगा - News Summed Up

रिपोर्ट / विराट कोहली कोच के चयन में दखल नहीं दे सकेंगे, आखिरी फैसला कपिल देव का पैनल लेगा


Dainik Bhaskar Jul 18, 2019, 04:03 PM ISTखेल डेस्क. कपिल देव के नेतृत्व वाले पैनल को भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच को चुनने का जिम्मा सौंपा गया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इसमें कोई दखल नहीं देंगे। कोच पद के लिए बीसीसीआई ने आवेदन भेजने के लिए अंतिम तारीख 30 जुलाई रखी है। कोच पर अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए), स्टीयरिंग कमेटी और कपिलदेव की कमेटी लेगी। रवि शास्त्री को 2017 में टीम इंडिया का कोच बनाया गया था।कोहली ने पिछली बार शास्त्री को कोच बनाने में कथित रूप से अपना दखल दिया था। तत्कालीन कोच अनिल कुंबले से विवाद के बाद उन्होंने ही कोच बदलने की मांग की थी। इसके बाद कुंबले ने खुद ही इस्तीफा दे दिया था। तब कोहली के कहने पर ही सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने शास्त्री को कोच नियुक्त किया था।इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘पिछली बार कप्तान कोहली ने कुंबले के साथ अपनी और टीम की परेशानी का जिक्र किया था। वे इस बार नए कोच को लेकर कुछ नहीं कर पाएंगे। आखिरी फैसला कपिल देव वाली कमेटी को करना है, जो विराट की एक नहीं सुनेगी।’कोच की नियुक्ति पर कपिल देव की तीन सदस्यीय कमेटी का फैसला सर्वमान्य होगा। इस फैसले को सिर्फ विराट के साथ टीम के हर सदस्य को मानना पड़ेगा। हालांकि, कोच के नाम पर मुहर सीओए ही लगाएगी। शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार गई थी।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2019 09:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */