गोयल ने कहा था कि मुंबई हमलों के वक्त विलासराव, रितेश देशमुख को फिल्म में रोल दिलाने के लिए ज्यादा चिंतित थे. रितेश ने ट्विटर पर बिना गोयल का नाम लिए हुए लिखा कि पूर्व सीएम पर सवाल उठाना आपका अधिकार है लेकिन जो व्यक्ति अपना बचाव करने के लिए न हो उस पर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है. रितेश ने कहा कि उनके पिता ने कभी भी किसी फिल्म के डायरेक्टर या प्रोड्यूसर से मुझे फिल्म में लेने के लिए बात नहीं की और मुझे इस बात का गर्व है. रितेश ने गोयल के दावे को खारिज करते हुए कहा कि मैं ताज/ऑबेराय होटल पहुंचा था लेकिन उस वक्त नहीं जब होटल के अंदर गोलीबारी और बमबारी हो रही थी. इस पोस्ट के अंत में रितेश ने गोयल को उनकी चुनाव कैंपेनिंग के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं.
Source: NDTV May 14, 2019 01:52 UTC