मुंबई (एएनआई)। बाॅलीवुड एक्टर रितिक रोशन की एक्स वाइफ और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान COVID-19 पाॅजिटिव हो गई हैं।मंगलवार को सुजैन ने इंस्टाग्राम पर अपने डायग्नोसिस के बारे में सभी को जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "2 साल से COVID-19 को चकमा देने के बाद, 2022 में आखिर तीसरे साल में जिद्दी ओमीक्रोन ने आखिरकार मेरे इम्यून सिस्टम में घुसपैठ कर ली है। मैंने कल रात पाॅजिटिव टेस्ट किया। कृपया सुरक्षित रहें और पूरी लगन से अपना ख्याल रखें। यह एक बहुत ही संक्रामक है।"जल्द ठीक होने की कामनाइस खबर के सामने आने के बाद, फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों ने सुजैन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने कमेंट किया, "जल्द ठीक हो जाओ।" सुजैन की बहन फराह खान अली ने लिखा, "आप जल्द ही ठीक हो जाएंगी।" इस बीच, सुजैन ने हाल ही में अभिनेता अर्सलान गोनी के साथ अपने संबंधों के लिए सुर्खियां बटोरीं।
Source: Dainik Jagran January 11, 2022 06:55 UTC